ICC Rankings: नंबर-1 टी20 गेंदबाज बनीं श्री चरणी, जानें दूसरे नाम पर कौन? रैंकिंग में भारतीय स्टार का जलवा
ICC Women’s T20 Bowling Ranking: आईसीसी महिला टी20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर हुआ है। भारत की युवा स्पिनर श्री चरणी ने इंग्लैंड की लिन्से स्मिथ को पछाड़कर दुनिया की नंबर एक टी20 गेंदबाज बनने का गौरव हासिल कर लिया है।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी ने इतिहास रच दिया है। जारी आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में अपने शानदार और मैच जिताऊ प्रदर्शन के दम पर वह पहली बार आईसीसी महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजी रैंकिंग के शीर्ष (नंबर-1) पायदान पर पहुंच गई हैं। आईसीसी की ताजा रैंकिंग अपडेट में उन्हें टूर्नामेंट में लगातार मैच जिताने वाले प्रदर्शनों का बड़ा इनाम मिला है।
21 साल की इस युवा खिलाड़ी ने इस वैश्विक प्रतियोगिता में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनकर दुनिया में पहला स्थान हासिल किया है। इस धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने इंग्लैंड की स्पिनर लिन्से स्मिथ को नंबर-1 के सिंहासन से नीचे धकेल दिया है।