डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स में दिव्यांशी धारा ने लहराया परचम, तैराकी में जीते रजत और कांस्य पदक
100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में कांस्य और 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में रजत पदक जीतकर बिलासपुर का बढ़ाया गौरव
बिलासपुर, छत्तीसगढ़। डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार, बिलासपुर की कक्षा 9वीं की प्रतिभाशाली छात्रा दिव्यांशी धारा ने डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तैराकी में दो पदक अपने नाम किए। नई दिल्ली स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्विमिंग पूल में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में दिव्यांशी ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के अंतर्गत 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा में दिव्यांशी ने तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता। इसके अगले दिन, 26 अक्टूबर 2026 को 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा में दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया।
राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में लगातार दो स्पर्धाओं में पदक जीतना दिव्यांशी की मेहनत, अनुशासन और तैराकी के प्रति समर्पण को दर्शाता है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार और बिलासपुर शहर में हर्ष का माहौल है।

दिव्यांशी के पिता दीपक धारा ने बताया की दिव्यांशी की इस सफलता के पीछे उसके नियमित अभ्यास, खेल के प्रति लगन और निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने की प्रतिबद्धता का परिणाम ही रहा है। उनकी उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी पढ़ाई के साथ खेलकूद में सक्रिय भागीदारी और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।
डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार, बिलासपुर के लिए यह उपलब्धि गर्व का विषय है। राष्ट्रीय मंच पर विद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए दिव्यांशी ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया और तैराकी के क्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल की।
दिव्यांशी धारा को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल खेल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
