October 12, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी का कड़ा रुख: 24 घंटे में प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली तो होगा नया आंदोलन

images (14)

Source-PTI

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने दिल्ली पुलिस को खुली चेतावनी दी है। पार्टी ने साफ कर दिया है कि अगर अगले 24 घंटे के भीतर उन्हें जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी गई, तो वे एक नए आंदोलन का ऐलान करेंगे।

इसी सिलसिले में आज सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका, सौरव दास और लीगल हेड रत्ना सिंह पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पहुंच रहे हैं। पार्टी का कहना है कि वे अधिकारियों से मिलकर अपने विरोध-प्रदर्शन की तारीख तय करने की मांग करेंगे।

पिछले घटनाक्रम पर एक नजर

यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब हाल ही में सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके और उनके दो साथियों को पुलिस हिरासत से रिहा किया गया है। रिहाई के बाद पार्टी की ओर से कहा गया था कि उनके हौसले पस्त नहीं हुए हैं और वे जल्द ही अपनी अगली रणनीति साझा करेंगे।

दिल्ली में सुरक्षा और मेट्रो सेवाओं पर असर

इस राजनीतिक हलचल और विपक्षी दलों द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफ़े की मांग को लेकर निकाले जाने वाले मार्च के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एहतियात के तौर पर आज शहर के छह प्रमुख मेट्रो स्टेशन—पटेल चौक, जनपथ, राजीव चौक, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और बाराखंबा रोड—सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक जनता के लिए बंद रखे गए हैं, हालांकि इन स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा जारी है।