ट्रायल में रन बनाए, लेकिन दिल्ली टीम में कभी चयन नहीं हुआ : परिवार के केरल लौटने पर सैमसन
संघ (डीडीसीए) पर लंबे समय से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के सपनों को तोड़ने का आरोप लगता रहा है और संजू सैमसन के साथ भी कुछ ऐसा ही होने वाला था, लेकिन उनके पिता और दिल्ली पुलिस के पूर्व कर्मचारी विश्वनाथ सैमसन ने अपने गृह राज्य केरल लौटने का फैसला किया जिसने उनके बेटे के क्रिकेट करियर की दिशा बदल दी।
इसके बाद की कहानी इतिहास बन गई।
अपनी शानदार बल्लेबाजी और लगातार सीमित ओवरों के क्रिकेट में बनाए गए रनों के दम पर संजू सैमसन भारतीय टी20 टीम तक पहुंचे और इसी वर्ष भारत की टी20 विश्व कप जीत के अहम नायकों में से एक रहे।