August 31, 2026

सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस के दो शूटर्स का शामली में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एनकाउंटर

images (18)

शामली में हरियाणवी गायक और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या मामले में यूपी एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है. हत्याकांड में शामिल चार शूटरों में से सुमित और मोहित को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था. अब तक की जांच में कुल छह लोगों की भूमिका का पता चला है, जिनमें से दो के बारे में माना जाता है कि उन्होंने चार बंदूकधारियों के अलावा टोही और सहायता अभियानों में भाग लिया था.

 कोतवाली क्षेत्र में पुलिस के साथ दो बदमाशों की मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में दोनों बदमाश ढेर हो गए. दोनों शूटर अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल रहे थे. एसपी एनपी सिंह ने बताया कि सुबह चार बजे सूचना मिली थी कि अंकित बालियान हत्याकांड के दो शूटर शामली की तरफ आ रहे थे. बदमाशों पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था.

सूचना पर सभी थानों को मौके पर बुलाया गया. बदमाश पुलिस को चखमा देते हुए मन्ना माजरा की तरफ दौड़ गए. इस दौरान होटल राजमहल के निकट बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की. एक गोली पुलिस की गाड़ी में लगी है.