July 24, 2026

NTA ने 47 अधिकारियों को टर्मिनेट कर दिया है और नई भर्ती प्रक्रिया भी शुरू

images (15)

NEET सहित कई प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के विवाद के बीच, सरकार ने शुक्रवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के 47 अधिकारियों को पद से हटा दिया है. सूत्रों का कहना है कि शिक्षा मंत्रालय परीक्षा प्रणाली को और अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने के उद्देश्य से बड़े सुधार लागू कर रहा है.

सरकार के मुताबिक, इन नए सुधारों से परीक्षा प्रक्रिया में तकनीकी और प्रशासनिक जवाबदेही को मजबूत किया जाएगा, ताकि आगे चलकर पेपर लीक जैसी समस्याओं को प्रभावी ढंग से रोका जा सके. दूसरी ओर, दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और विभिन्न राज्यों के हजारों छात्र केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर डटे हुए हैं.

सूत्रों के मुताबिक, सरकार के इस कदम का प्राथमिक लक्ष्य परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना, पेपर लीक जैसी घटनाओं पर लगाम लगाना और छात्रों का विश्वास वापस जीतना है. इसके अंतर्गत परीक्षा के संचालन, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, निगरानी प्रणाली और जवाबदेही से संबंधित कई नए नियम भी लागू किए जा सकते हैं. सरकार का यह मानना है कि एक सुदृढ़ व्यवस्था के माध्यम से भविष्य में किसी भी तरह की गड़बड़ी की संभावना को काफी हद तक घटाया जा सकेगा.

Share with