EPFO पासबुक में नहीं दिख रहा ब्याज? घबराएं नहीं, इन आसान तरीकों से तुरंत करें चेक
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के करोड़ों सदस्यों को हर साल पीएफ खाते पर मिलने वाले ब्याज का इंतजार रहता है। लेकिन कई बार ब्याज की राशि खाते में जमा होने के बावजूद पासबुक में दिखाई नहीं देती, जिससे लोग परेशान हो जाते हैं।
क्यों नहीं दिख रहा ब्याज?
EPFO सभी खातों में ब्याज की राशि चरणबद्ध (Phase-wise) तरीके से क्रेडिट करता है। इसलिए अगर आपकी पासबुक में ब्याज की एंट्री अभी नहीं दिख रही है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि आपका पैसा नहीं मिला। बैकएंड प्रक्रिया पूरी होने के बाद ब्याज की राशि प्रभावी तिथि (Effective Date) से आपके खाते में जुड़ जाएगी।ऐसे करें PF बैलेंस और ब्याज चेक
UMANG App- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और UAN से लॉगिन करें।
- EPFO Services → View Passbook पर जाकर बैलेंस और ब्याज देखें।
- UAN, पासवर्ड और कैप्चा डालकर लॉगिन करें।
- Member Passbook सेक्शन से पूरी पासबुक डाउनलोड करें।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर मिस्ड कॉल दें।
- कुछ ही सेकंड में SMS के जरिए PF बैलेंस की जानकारी मिल जाएगी।
- रजिस्टर्ड नंबर से 7738299899 पर EPFO UAN HIN लिखकर SMS भेजें।
- (HIN = हिंदी, भाषा के अनुसार कोड बदल सकते हैं।)
