July 23, 2026

AIRLINES कारोबार में उतर सकते हैं गौतम अडानी

images (13)

अरबपति कारोबारी गौतम अडानी का ग्रुप नई एयरलाइन शुरू करने की संभावना पर विचार कर रहा है. अगर ऐसा होता है, तो भारतीय एविएशन मार्केट में कॉम्पिटिशन और बढ़ सकता है. फिलहाल अडानी ग्रुप एयरपोर्ट, पोर्ट, सीमेंट, एनर्जी, ग्रीन एनर्जी, गैस, डेटा सेंटर और मीडिया समेत कई बड़े कारोबारों में मजबूत मौजूदगी रखता है.

अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा, तो अडानी ग्रुप जल्द ही एविएशन सेक्टर में एक और बड़ा कदम उठा सकता है. अरबपति कारोबारी गौतम अडानी का ग्रुप नई एयरलाइन शुरू करने की संभावना पर विचार कर रहा है. ऐसा होने पर भारतीय एविएशन बाजार में कॉम्पिटिशन बढ़ सकता है, जहां फिलहाल इंडिगो और एयर इंडिया का दबदबा है.

2019 में एयरपोर्ट कारोबार में रखा था कदम
अडानी ग्रुप ने साल 2019 में एयरपोर्ट सेक्टर में एंट्री की थी. फिलहाल ग्रुप अपनी प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के जरिए देश के 8 एयरपोर्ट को ऑपरेट करता है। इनमें मुंबई, जयपुर और तिरुवनंतपुरम जैसे प्रमुख एयरपोर्ट शामिल हैं। अडानी एंटरप्राइजेज की मौजूदगी सड़क, रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे अन्य कारोबारों में भी है.

Share with