——

रायपुर : महतारी जतन योजना से मिली राशि उज्ज्वल भविष्य का बनेगी सहारा

0
9849846

राज्य शासन की योजना से श्रमिक ज्योति को मिले 20 हजार

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत बिलासपुर में आयोजित समाधान शिविर में श्रमिक श्रीमती ज्योति गोंड को श्रम विभाग की मिनीमाता महतारी जतन योजना से 20 हजार रुपए मिले हैं। राजकिशोर नगर के हरसिंगार भवन में आयोजित समाधान शिविर में कई लोगों की समस्याओं और मांगों का समाधान किया गया। साथ ही पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत 20 हजार रुपए मिलने पर प्रसन्नचित श्रमिक श्रीमती ज्योति गोंड ने कहा कि वह इसका उपयोग बेटी का भविष्य सुरक्षित करने में करेगी। इस राशि को सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करेगी। ज्योति ने कहा कि सरकार की जनहितैषी योजनाएं वास्तव में जरूरतमंद परिवारों तक पहुंच रही हैं। सुशासन तिहार में न केवल लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है, बल्कि नागरिकों को तत्काल योजनाओं का लाभ भी दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *