——

रायपुर : ग्रामीणों तक पहुंची शासन की सेवाएं, किसान को मिला त्वरित समाधान

0
48649461

सुशासन तिहार शिविर में आवेदन के बाद निःशुल्क उपलब्ध कराई गई किसान ऋण पुस्तिका

सुशासन तभी सार्थक होता है, जब शासन की सेवाएं बिना देरी और बिना भटकाव के सीधे आमजन तक पहुंचें। इसी सोच को साकार करते हुए आयोजित सुशासन तिहार 2026 कबीरधाम जिले के ग्रामीणों के लिए त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बना है। इसी पहल के तहत जिले के ग्राम रघ्घूपारा निवासी किसान श्री धन्नु बघेल को शिविर में आवेदन के बाद निःशुल्क किसान ऋण पुस्तिका उपलब्ध कराई गई। गांव में ही मिली इस सुविधा से न केवल उनका समय और श्रम बचा, बल्कि अब वे कृषि संबंधी विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।

श्री धन्नु बघेल ने सुशासन तिहार शिविर में किसान ऋण पुस्तिका के लिए आवेदन किया था। आवेदन प्राप्त होते ही राजस्व विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और उन्हें बिना किसी शुल्क के किसान ऋण पुस्तिका उपलब्ध कराई। लगभग पांच एकड़ कृषि भूमि पर खेती करने वाले श्री बघेल के लिए यह दस्तावेज काफी उपयोगी है। किसान ऋण पुस्तिका मिलने से अब उन्हें कृषि संबंधी विभिन्न शासकीय योजनाओं और सुविधाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी।

श्री बघेल ने बताया कि पहले ऐसे कार्यों के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन इस बार गांव में आयोजित शिविर में ही उनका काम पूरा हो गया। उन्होंने कहा कि इतनी जल्दी और निःशुल्क सुविधा मिलने से उन्हें काफी राहत मिली है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की सेवाएं सीधे ग्रामीणों तक पहुंच रही हैं, जिससे समय और संसाधनों दोनों की बचत हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *