आंध्र प्रदेश: सपने में आए मृतक पति, महिला ने बनवा दिया मंदिर 

आंध्र प्रदेश में एक महिला ने अपने ही पति का मंदिर बनवा दिया है। महिला का दावा है कि कई ग्रामीण उस मंदिर में पूजा के लिए आते हैं। 
आंध्र प्रदेश के पोडिली मंडल से अजब-गजब मामला सामने आया है। जहां प्रकाशम जिले में एक महिला ने अपने पति का ही मंदिर बनवा दिया है। इसमें उसने अपने पति की मूर्ति स्थापित की है, जिसकी वह रोज पूजा करती है। इतना ही नहीं महिला हर साल लोगों के लिए भंडारे का भी आयोजन करती है। 

सपने में आए थे पति 
मंदिर बनवाने वाली महिला पद्मावती बताती हैं कि उनके पति की मृत्यु एक सड़क दुर्घटना में हो गई थी। इसके बाद उनकी व परिवार की जिंदगी बड़े कष्ट में गुजरी। एक दिन पति सपने में आए और मंदिर बनवाने को कहा। महिला का कहना है कि उनके पति एक मंदिर में 13 साल से सेवा करते थे।  महिला का दावा है कि उनके पति के दर्शन करने के लिए गांव के कई लोग आते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *