जयपुर में CJP कार्यकर्ताओं को ग्रामीणों ने खदेड़ा और मारपीट भी की
जयपुर के बगरू निर्वाचन क्षेत्र के रामपुरा कंवरपुरा गांव में एक सरकारी स्कूल के निरीक्षण को लेकर सीजेपी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच झड़प के बाद राजनीतिक स्थिति तेज हो गई है. सीजेपी के सह-अध्यक्ष आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया पोस्ट में प्रदर्शनकारियों पर गंभीर आरोप लगाए.
https://x.com/abhijeet_dipke/status/2090667144208060563/video/2
स्कूल की बदहाल स्थिति को देखने के लिए था दौरा
CJP की टीम का जयपुर में दो सरकारी स्कूलों- रामपुरा कंवरपुरा और वाटिका रोड स्थित भट्टा वाला राजकीय स्कूल का दौरा करने का कार्यक्रम था. पार्टी की मानें तो टीम का उद्देश्य वहां की शिक्षा व्यवस्था, बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं और स्कूल की इमारतों का जायजा लेना था. बताया जा रहा है कि रामपुरा कंवरपुरा का प्राथमिक स्कूल पूरी तरह जर्जर हो चुका है, जिसके कारण मुख्य स्कूल बिल्डिंग को बंद कर दिया गया है. स्कूल की छत की पट्टियां टूट चुकी हैं, जिन्हें सहारे के लिए नीचे से लोहे के एंगल लगाकर रोका गया है. इस जर्जर हालत के कारण स्कूल को 50 मीटर दूर एक बाड़े में शिफ्ट किया गया है, जहां बच्चे टीनशेड के नीचे बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं. इस बाड़े के पास पशुओं का चारा भरा हुआ है और दीवार की ईंटें भी गिरी हुई हैं.
