——

Jofra Archer: मैं अपने आपको ऑलराउंडर मानता हूं, अपनी तूफानी बैटिंग को लेकर जोफ्रा आर्चर ने क्या-क्या कहा?

0
498797468435

आईपीएल 2026 का 69वां मैच मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच में राजस्थान के जोफ्रा आर्चर ने तूफानी बैटिंग की थी। उन्होंने 32 रन की तूफानी पारी खेली थी।

मुंबई: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह बना ली है। रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में आरआर ने मुंबई इंडियंस (एमआई) को 30 रन से हराकर प्लेऑफ में जगह बनाई। आरआर ने चौथा स्थान हासिल किया है। आरआर की जीत के हीरो जोफ्रा आर्चर रहे। आर्चर ने बल्ले और गेंद से दमदार प्रदर्शन करते हुए टीम को प्लेऑफ में पहुंचाने में यादगार भूमिका निभाई। आर्चर को उनके प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मैच के बाद जोफ्रा आर्चर ने दिया बड़ा बयान

मैच के बाद आर्चर ने कहा, ‘यह मेरा सर्वश्रेष्ठ सीजन नहीं है। मैं पूर्व में इससे भी बेहतर गेंदबाजी कर चुका हूं। मेरा फोकस हमेशा सही एरिया में गेंद डालने पर रहता है। भले ही उसका बेहतर परिणाम न मिले। मुझे खुशी है कि टीम को जीत की जब सबसे ज्यादा जरूरत थी, मुझे सफलता मिली।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *