राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, मुंबई इंडियंस की हार से पंजाब और केकेआर का सफर खत्म
Mumbai Indians vs Rajasthan Royals Highlights: राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह बना ली है। इसके साथ ही पंजाब किंग्स और केकेआर का सफर समाप्त हो गया।
आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी और आखिरी टीम बन गई है। वानखेड़े स्टेडियम में हुए मुकाबले में टीम ने मुंबई इंडियंस को 30 रनों से हराया। इसके साथ ही पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम बाहर हो गई है। 14 मैचों के बाद राजस्थान के 16 पॉइंट हो गए हैं। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते रियान पराग की टीम ने 8 विकेट पर 205 रन बनाए हैं। मुंबई की टीम 9 विकेट पर 175 रन ही बना सकी। हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई 14 मैचों में 8 पॉइंट के साथ टेबल में 9वें नंबर पर रही।
राजस्थान रॉयल्स की टीम एलिमिनेटर मुकाबला खेलेगी। टीम के सामने सनराइजर्स हैदराबाद की चुनौती होगी। वहीं क्वालीफियार-1 में आरसीबी की टक्कर गुजरात टाइटंस से होगी।