——

रायपुर : रजत जयंती वर्ष के अंतर्गत गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में श्रमिकों के स्वास्थ्य जांच एवं पंजीयन शिविर का हुआ सफल आयोजन

0
788

रजत जयंती वर्ष के अंतर्गत श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के कल्याण हेतु श्रमवीर स्वास्थ्य जांच सह पंजीयन एवं नवीनीकरण शिविर का आयोजन जनपद स्कूल अटल सभागार पेंड्रा में शनिवार को किया गया। शिविर में 97 श्रमिकों का स्वास्थ्य जांच, 101 श्रमिकों का पंजीयन, 2 श्रमिकों का नवीनीकरण एवं 6 श्रमिकों ने श्रमिक विभाग द्वारा संचालित योजनाओं में आवेदन किया। क्षेत्र के श्रमिकों ने शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लिया और श्रमिक कल्याण योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। श्रम पदाधिकारी बी एल ठाकुर ने शिविर में उपस्थित श्रमिकों को योजनाओं की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *