दंतेवाड़ा : 18 और 19 को होगा विकासखण्ड स्तरीय तथा 21 एवं 22 मार्च को होगा जिला स्तरीय ‘बस्तर पंडुम’ प्रतियोगिता

छत्तीसगढ़ की अनूठी आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से ‘‘बस्तर पंडुम 2025’’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप इस आयोजन के माध्यम से बस्तर संभाग जनजातिय बाहुल्य राज्य छत्तीसगढ़ की स्थानीय कला एवं सांस्कृतिक परंपरा से परिपूर्ण बस्तर अंचल के लोककला, शिल्प, तीज-त्यौहार, खानपान, बोली-भाषा, रीति-रिवाज, वेश-भूषा, आभूषण, वाद्य यंत्र, पारंपरिक नृत्य, गीत-संगीत, नाट्य, पेय पदार्थों के मूल स्वरूप को संरक्षण संवर्धन एवं कला समूहों के सतत् विकास तया जनजातिय कलाकारों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने के उद्देश्य से ’’बस्तर पंहुम 2025’’ के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 18 मार्च से 19 मार्च 2025 तक किया जाना है। इस प्रकार
जिला स्तरीय प्रतियोगिता 21 और 22 मार्च 2025 को आयोजित किया जाना है’’बस्तर पंहुम’’ अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हाई स्कूल ग्राउण्ड दन्तेवाड़ा में नियत है। इसके सफल संचालन हेतु सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग श्री कल्याण सिंह मसरामको नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उक्त कार्यक्रम के आयोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।