शख्स को आया ऐसा गुस्सा, एक्स गर्लफ्रेंड के गाल पर गुदवाया अपने नाम का टैटू

दोनों के ब्रेकअप के बाद लड़के को किसी बात पर गुस्सा आ गया और उसने अपनी ही एक्स गर्लफ्रेंड को किडनैप कर लिया। लड़के ने उसे अपने साथ गाड़ी में जबरदस्ती बिठाया और लेकर घर आ गया।

कपल और रिलेशनशिप के कई बार ऐसे मामले सामने आ जाते हैं जिसे देखकर और सुनकर हर कोई हैरान रह जाता है। कई बार कपल के बीच होने वाले झगड़े भी काफी सुर्खियां बटोर जाते हैं तो वहीं कई मजेदार घटनाएं भी सामने आ जाती हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया जब एक शख्स को इतना गुस्सा आया कि उसने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को किडनैप कर लिया। इतना ही नहीं इसके बाद उसके चेहरे पर अपना नाम गुदवा दिया।

दरअसल, यह घटना ब्राजील के एक शहर की है। ‘द सन’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह दोनों कपल लंबे समय तक रिलेशन में थे और पिछले काफी समय से एक दूसरे से नाराज चल रहे थे। इसी बीच दोनों का ब्रेकअप हो गया और दोनों अलग हो गए। हालांकि कभी कभार दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला जारी रहता था। फिर एक दिन उन दोनों का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

रिपोर्ट के मुताबिक लड़के का नाम कोल्हो है और लड़की का नाम तयाने है। दोनों के ब्रेकअप के बाद लड़के को किसी बात पर गुस्सा आ गया और उसने अपनी ही एक्स गर्लफ्रेंड को किडनैप कर लिया। लड़के ने उसे अपने साथ गाड़ी में जबरदस्ती बिठाया और लेकर घर आ गया। यहां पहुंचकर लड़की के चेहरे के दायीं तरफ उसने अपना पूरा नाम टैटू से लिख दिया।

इस लड़की की तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें उसके बॉयफ्रेंड का नाम लिखा है। यह भी बताया गया कि लड़की की तरफ से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। हालांकि लड़के ने बताया कि लड़की ने अपनी खुशी से टैटू कराया था, वहीं लड़की की तरफ से बताया गया कि उसके साथ जबरदस्ती किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *