रूस के बाजार में खुलेंगे भारतीय स्टोर्स, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दी जानकारी

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने बताया है कि रूस और भारत रूस में भारतीय सुपरमार्केट चेन खोलने को लेकर बातचीत कर रहे हैं हालांकि उन्होंने यह नहीं साफ किया कि किन भारतीय स्टोर्स की चेन रूस में खुलेंगी।

ब्रिक्स बिजनेस फोरम में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ब्रिक्स देशों के साथ व्यापारिक संबंधों को बढ़ाने पर जोर दिया है। उन्होंने बताया कि साल के पहले तीन महीने में रूस और ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार में 38 फीसद की बढ़त हुई है और यह 45 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई है। रूस ने हाल के दिनों में रिकॉर्ड तेल की सप्लाई की है। बता दें कि रूस द्वारा 24 फरवरी को यूक्रेन पर आक्रमण शुरू करने के बाद पश्चिमी देशों ने रूसी तेल पर प्रतिबंध सहित कई और प्रतिबंध लगा दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *