बेटे को मारने की धमकी देकर बनाता था यौन संबंध, पति ने कांस्टेबल के नाक, कान और होंठ काट डाले

एक पुलिस कांस्टेबल की नाक, कान और होंठ एक व्यक्ति ने काट दिए। इस मामले में आरोपी व्यक्ति ने कहा कि कांस्टेबल उसकी पत्नी को ब्लैकमेल करता था और उसके साथ अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था।

पाकिस्तान में एक पुलिसवाले को दूसरे की पत्नी को ब्लैकमेल कर इश्क लड़ाना महंगा पड़ गया। गुस्साए पति ने पुलिसवाले के नाक, कान और होंठ काट डाले। मामला पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का है। पुलिस ने सोमवार को कहा कि एक पुलिस कांस्टेबल की नाक, कान और होंठ एक व्यक्ति ने काट दिए। इस मामले में आरोपी व्यक्ति ने कहा कि कांस्टेबल उसकी पत्नी को ब्लैकमेल करता था और उसके साथ अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था।

पुलिस ने कहा कि कांस्टेबल कासिम हयात को लाहौर से करीब 200 किलोमीटर दूर झांग जिले में रविवार को मुख्य आरोपी मुहम्मद इफ्तिखार ने नाक, कान और होंठ काटने से पहले टॉर्चर किया। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर कांस्टेबल कासिम को गंभीर यातनाएं दी और फिर नाक, कान और होंठ काट डाले।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “आरोपी इफ्तिखार को शक था कि कांस्टेबल हयात का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है। जब कांस्टेबल वापस अपने घर जा रहा था तभी इफ्तिखार ने अपने 12 साथियों के साथ मिलकर उसे किडनैप कर लिया और उसे एक सुनसान जगह पर ले गया। वहां उन्होंने उसके शरीर के अंगों को तेज धारदार वाले हथियार से काटने से पहले गंभीर यातना दी।” कांस्टेबल को जिला मुख्यालय अस्पताल झांग ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पिछले महीने, इफ्तिखार ने कांस्टेबल हयात के खिलाफ पाकिस्तान दंड संहिता (पीपीसी) की धारा 354 (महिला पर हमला), 384 (जबरन वसूली) और 292 (अश्लील हरकत) के तहत मामला दर्ज कराया था। इफ्तिखार ने दावा किया कि हयात ने उसके बेटे को जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी पत्नी को उसके साथ अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। इफ्तिखार ने दावा किया कि जब उसकी पत्नी हयात से मिली, तो उसने उसे उसके साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया और उसने इस कृत्य का वीडियो भी बनाया और बाद में उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पुलिस ने कहा कि इफ्तिखार और उसके साथियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *