पुतिन देंगे शाहबाज को भारत वाला दाम? रूस से तेल खरीदना चाहता है पाकिस्तान

रूस जिस दर से भारत को तेल बेच रहा है, पाकिस्तान भी उसी दर से पुतिन से तेल खरीदना चाहता है। संयुक्त राष्ट्र अमेरिका की यात्रा पर गए पाकिस्तान के वित्त मंत्री ने अपनी सरकार की इच्छा व्यक्त की है।

रूस जिस दर से भारत को तेल बेच रहा है, पाकिस्तान भी उसी दर से पुतिन से तेल खरीदना चाहता है। संयुक्त राष्ट्र अमेरिका की यात्रा पर गए पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने अपनी सरकार की इच्छा व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि भारत को जिस दर पर तेल बेच रहा है, अगर वही दर हमें भी दे तो पाकिस्तान रूस से ईंधन खरीदने के लिए तैयार है। मंत्री ने यह भी दावा किया कि पश्चिमी देशों को पाकिस्तान द्वारा रियायती ईंधन की खरीद करने में कोई समस्या नहीं होगी। उन्होंने कहा कि उनका देश बाढ़ के विनाशकारी प्रभाव से जूझ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *