चीन में कोरोना बेकाबू, सान्या सिटी में 80 हजार से ज्यादा टूरिस्ट फंसे; हालात पर काबू पाने को लगा लॉकडाउन

कोरोना के मामलों में आए इस अचानक उछाल ने चीन के लिए चुनौतियां काफी ज्यादा बढ़ा दी हैं। अब उसके लिए जीरो कोविड और इकॉनमिक ग्रोथ की पॉलिसी के बीच बैलेंस बनाने में खासी मशक्कत करनी होगी।

चीन में कोरोना एक बार फिर से बेकाबू हो गया है। चीन के ‘हवाई’ कहे जाने वाले सान्या शहर में शनिवार को अधिकारियों ने लॉकडाउन लगा दिया। इसके चलते वहां पर करीब 80 हजार पर्यटक फंस गए हैं। अधिकारियों ने पूरे शहर में एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। शनिवार सुबह से सान्या शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर पाबंदी लगा दी गई है और लोगों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है। सान्या शहर की आबादी 10 लाख से ज्यादा है। देश के दक्षिणी तट पर स्थित हैनन प्रांत की राजधानी सान्या एक टूरिस्ट स्पॉट है।

चीन के सामने नई चुनौती
कोरोना के मामलों में आए इस अचानक उछाल ने चीन के लिए चुनौतियां बढ़ा दी हैं। अब उसके लिए जीरो कोविड और इकॉनमिक ग्रोथ की पॉलिसी के बीच बैलेंस बनाने में खासी मशक्कत करनी होगी। वहीं इस नए लॉकडाउन के बाद आशंका है कि घरेलू पर्यटन पर काफी बुरा असर पड़ेगा। बता दें कि एक अगस्त से शनिवार सुबह तक सान्या शहर में कुल 455 कोरोना केस मिले थे। लेकिन बड़े पैमाने पर टेस्ट की शुरुआत होने के बाद अचानक से कोरोना विस्फोट के हालात बन गए। हैनान प्रांत के स्वास्थ्य कमीशन ली वेंग्जिउ ने ग्लोबल टाइम्स को बताया कि यहां पर बीए5.1.3 वैरिएंट है। यह स्थानीय स्तर पर पहली बार पकड़ में आया था और इसकी संक्रमण दर भी काफी ज्यादा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *