बर्फ के टुकड़े से दूर हो सकती हैं सेहत से जुड़ी ये 5 परेशानियां, ऐसे करें इस्तेमाल

Health Benefits Of Ice Cube: मैंगो शेक हो या फिर ठंडी-ठंडी लस्सी, जब तक उसमें बर्फ के टुकड़े न मौजूद हो उसका मजा अधूरा सा रहता है। पर क्या आप जानते हैं बर्फ का इस्तेमाल पानी ठंडा करने या फिर शेक का स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं किया जाता। बर्फ का प्रयोग तेज बुखार, घमोरियां, लू लगने जैसी परेशानियों को भी दूर करने के लिए किया जाता है। आइए जानते हैं बर्फ का इस्तेमाल कर आखिर आप भी कर सकते हैं कौन सी परेशानियां दूर।

बर्फ से दूर हो सकती हैं ये 5 परेशानियां-
तेज बुखार-
तेज बुखार होने पर अक्सर डॉक्टर मरीज को माथे पर बर्फ के पानी की ठंडी पट्टी रखने की सलाह देता है। ऐसा करने से शरीर का तापमान नॉर्मल होने लगता है और कुछ समय में बुखार उतर जाता है।

लू से राहत-
गर्मियों में अक्सर लोग लू लगने से परेशान रहते हैं। ऐसे में बर्फ का एक टुकड़ा आपको इस समस्या से निजात दिला सकता है। जब कभी आप बाहर से घर में आएं तो सबसे पहले हाथ-पैरों में बर्फ के टुकड़ें को मल लें। ऐसा करने से आपको लू की गर्मी से आराम मिलेगा और शरीर में ठंडक बनी रहेगी।

घमौरियां-
गर्मियों में अगर आपके हाथ-पैरों के साथ माथे और गर्दन पर भी घमौरियां हो गई हैं तो बर्फ से मालिश करें। ऐसा करने से घमौरियां ठीक हो जाती है।

पेट की जलन-
अधिक मसालेदार भोजन करने की वजह से अगर पेट में जलन की समस्या हो रही है तो तुरंत बर्फ वाला ठंडा पानी पी लीजिए। आपको परेशानी में जल्द लाभ मिलेगा।

मोच-
अचानक पैर मुड़ने से अगर आपके पैर में मोच और सूजन आ गई है तो इसे ठीक करने में भी बर्फ आपकी मदद कर सकती है। मोच वाली जगह पर बर्फ को रगड़ने से सूजन की समस्या दूर हो जाती है।

फांस गड़ना-
अक्सर घर के काम करते समय हाथ में लकड़ी की फांस गड़ जाती है। लकड़ी की फांस का रेशा इतना पतला होता है कि कई बार वो हाथ से भी आसानी से नहीं निकल पाता है। ऐसे में अगर आप बर्फ का टुकड़ा फांस की जगह पर दो मिनट लगाकर रखते हैं तो वह जगह सुन्न पड़ जाएगी और फांस आसानी से बाहर निकल जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *