सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड,पठार इलाके में पारा 4°C:शीतलहर ने दिन में भी बढ़ाई ठिठुरन, कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक

सरगुजा संभाग में शीतलहर के चलते एक बार फिर पठार से लेकर मैदानी इलाकों तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान गिरकर 4 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। गुरुवार को लगातार तीसरे दिन सरगुजा समेत संभाग के अन्य जिलों में घना कोहरा छाया रहा। शीतलहर के चलते अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में भी गिरावट जारी रहने का अनुमान है। सरगुजा संभाग में पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होते ही ठंड का पलटवार हुआ है। उत्तरी शीतलहर तेजी से प्रवेश हो रहा है। इस कारण तेजी से न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। बुधवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 5.8 डिग्री पहुंच गया है। मैनपाट में रात का पारा 1.2 डिग्री रहा। वहीं गुरुवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 5 डिग्री के करीब पहुंच गया है। पाट इलाके में 4 डिग्री न्यूनतम तापमान संभाग के मैनपाट, सामरी पाट सहित अन्य पाट क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पाट इलाके में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के करीब पहुंच गया है। हालांकि तेज हवाओं के असर से पाले नहीं पड़े हैं। तापमान में और गिरावट आई तो कुछ इलाकों में फिर से पाले पड़ने की संभावना है। कोहरे के कारण रफ्तार पर ब्रेक गुरुवार सुबह भी सरगुजा संभाग के मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान विजिबिलिटी करीब 50 मीटर ही रह गई थी। इसके कारण वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया। इसके पहले मंगलवार और बुधवार को भी घना कोहरा सुबह कई घंटों तक छाया रहा। तापमान में आएगी गिरावट मौसम वैज्ञानी एएम भट्ट ने बताया कि, पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होते ही उत्तरी सर्द हवाएं तेजी से प्रवेश कर रही हैं। इससे न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आएगी। आगामी दो दिनों में न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री तक गिर जाने के आसार हैं। वातावरण में नमी के कारण कोहरा भी छाए रह सकते हैं। अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान