सोनाखान के राजा छग के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर नारायण सिंह थे: मंडावी

भास्कर न्यूज | कलंगपुर ग्राम परसाही में गोंड़ समाज के तत्वावधान में शहीद वीर नारायण सिंह शहादत दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद प्रतिनिधि एवं गोंड़ समाज के संरक्षक थानसिंह मंडावी थे। अध्यक्षता परिक्षेत्रीय अध्यक्ष धनाजी राम धुर्वे ने की। विशेष अतिथि उमाशंकर नेताम, दुलार सिंह मंडावी, जनपद सदस्य राधेश्याम चेलके, ग्रामीण कोषाध्यक्ष हेमलाल यादव, संरक्षक लक्ष्मीनाथ ठाकुर, जगन्नाथ ठाकुर, गोंडवाना समाज जिला उपाध्यक्ष नेमसिंह उइके थे। कार्यक्रम के प्रथम चरण में गोंड़ समाज की महिलाओं के द्वारा गौरा गौरी की शोभा यात्रा शिव शक्ति आदिवासी ग्रुप जंजगिरी ने बाजे गाजे एवं आगा देवता के निकाली। अतिथियों के द्वारा बूढ़ा देव की पूजा अर्चना किया गया। मुख्य अतिथि मंडावी ने कहा कि सोनाखान के राजा छग के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह थे। उन्होंने छग के इतिहास में अंग्रेजों से लोहा लिया गया। जिसके कारण वीर नारायण सिंह को रायपुर के जय स्तंभ चौक में खुलेआम फांसी दी गई। जिसकी याद में दिसंबर के महीने में शहादत दिवस मनाई जाती है। नागेश्वर ठाकुर, लखन लाल ठाकुर, राजेश्वर ठाकुर, घनश्याम सिंह ठाकुर, राजकुमार ठाकुर उपसरपंच, संजय ठाकुर, खिलावन मंडावी, रूखमणि ठाकुर, देवकुंवर ठाकुर, लतेलीन ठाकुर, रेखा ठाकुर, जानकी ठाकुर, खुश्बू ठाकुर, अंजनी ठाकुर, पूजा ठाकुर, राधा ठाकुर, परमिला ठाकुर, अगरौतिन ठाकुर, सहोदरा ठाकुर उपस्थित थे।