धमतरी में जनपद सदस्यों ने CEO के खिलाफ खोला मोर्चा:32 लाख 40 हजार के घोटाले का आरोप, कहा- बिना अनुमोदन के आवंटित किए रुपए

छत्तीसगढ़ के धमतरी में जनपद सदस्यों ने CEO के खिलाफ जनपद कार्यालय में ही धरना दे दिया। अधिकारी पर जनपद सदस्यों ने 32 लाख 40 हजार रुपए के घोटाले का आरोप लगाया है। इसके बाद 20 जनपद सदस्यों कलेक्ट्रेट पहुंचकर शिकायत दी। सोमवार को जनपद पंचायत धमतरी के सदस्यों ने CEO के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने कहा कि 3 गांव के लिए 32 लाख 40 हजार रुपए बगैर सामान्य सभा बैठक में पास किए बिना आवंटित कर दिया गया है। जनपद सदस्य अनिल तिवारी ने बताया 2024-25 की राशि 16 दिसंबर को जारी हो चुकी है। जिसे लेकर जनपद सीईओ द्वारा जनपद पंचायत सदस्यों को गुमराह किया जा रहा था। उस राशि को 3 गांवों में आवंटन भी किया जा चुका है। जिसका प्रशासकीय स्वीकृति के लिए लेटर जारी कर चुका है, जबकि सामान्य सभा में अनुमोदन भी नहीं हुआ है। इन सभी समस्याओं की शिकायत जनपद सदस्यों ने कलेक्टर से की है। कलेक्टर से आश्वासन दिया है कि जनपद सदस्यों को उनकी राशि बराबर रूप से वितरण होगी, और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अध्यक्ष को 5 लाख, उपाध्यक्ष 3 लाख और सभी जनपद सदस्यों को 2-2 लाख रुपए देने का जनपद विकास निधि के लिए गाइडलाइन है। अपने क्षेत्र का विकास के लिए यह राशि मिलती है। जनपद सदस्य ने यह भी बताया इस मामले में कुछ जनपद सदस्य और अध्यक्ष, उपाध्यक्ष मिले हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *