धान खरीदी केंद्रों में माइक्रो एटीएम की मिल रही है सुविधा, किसानों को राहत
कवर्धा| किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए धान खरीदी केंद्रों को आधुनिक व सुलभ बनाया जा रहा है। इन केंद्रों पर माइक्रो एटीएम की सुविधा ने किसानों को बड़ी राहत दी है। धान बेचने के बाद खरीदी केंद्र पर ही माइक्रो एटीएम से भुगतान हो रहा है। जिला प्रशासन धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने व अवैध धान संग्रहण पर सख्त कार्रवाई कर रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों की सतर्कता से जिले में धान खरीदी प्रक्रिया चल रही रही है।