कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में राजनांदगांव की रहने वाली खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता सिल्वर मेडल
कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 की महिलाओं की 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में ज्ञानेश्वरी यादव ने रजत पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। ज्ञानेश्वरी यादव छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की रहने वाली है। उकी जीत पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश्वरी यादव ने दुनिया में देश और प्रदेश का नाम किया है।
ज्ञानेश्वरी यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की महिला 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीत लिया है। उन्होंने कुल 199 किलोग्राम वजन उठाकर भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स का पांचवां पदक दिलाया। वहीं, वेटलिफ्टिंग में यह भारत का चौथा पदक है।
