September 18, 2026

108 साल पुराने ओलंपिया कॉफी हाउस पर FDA का बड़ा एक्शन!

मुंबई- 108 साल पुराने ओलंपिया कॉफी हाउस का लाइसेंस सस्पेंड:किचन में यूरिनल, फ्रिज में मीट का खून और कॉकरोच भी मिले

किचन में यूरिनल, कॉकरोच और मक्खियां मिलने पर फूड लाइसेंस सस्पेंड

मुंबई के मशहूर 108 साल पुराने ओलंपिया कॉफी हाउस पर महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने बड़ी कार्रवाई की है। 16 सितंबर को ग्राहक की शिकायत के बाद की गई जांच में किचन और फूड स्टोरेज एरिया में गंभीर स्वच्छता संबंधी खामियां मिलने पर रेस्टोरेंट का फूड लाइसेंस तत्काल सस्पेंड कर दिया गया।

FDA के मुताबिक, जांच में यूरिनल, कॉकरोच, मक्खियां, फ्रिज में मांस का खून, गंदे बर्तन और खाद्य पदार्थों के रखरखाव में लापरवाही सामने आई। रेस्टोरेंट के 35 फूड हैंडलर्स में से 34 ने जरूरी फूड सेफ्टी ट्रेनिंग नहीं ली थी।

इस कार्रवाई के साथ ही मुंबई सेंट्रल स्थित नायर अस्पताल की कैंटीन समेत कई अन्य प्रतिष्ठान भी FDA की जांच के दायरे में आए हैं। त्योहारों से पहले विभाग ने दूध, खोया और मावा की जांच तेज करते हुए कई जगहों से खाद्य पदार्थ जब्त किए हैं।