चुकंदर से बनाएं नेचुरल लिपबाम, एक महीने तक कर सकते हैं यूज

Beetroot Lip Balm DIYs : लिप्स सबसे सॉफ्ट स्किन होती है। ऐसे में लिप्स जल्दी सूख जाते हैं। लिप्स को हाइड्रेट रखने के लिए कई घरेलू उपाय हैं लेकिन चुकंदर का लिपबाम सबसे बेस्ट होता है।

ठंड के दिनों में होंठ फटना बहुत ही नॉर्मल है। यह शरीर में नमी की कमी से होता है इसलिए लिप्स जो हाइड्रेट रखने के लिए आपको पानी ज्यादा पीना चाहिए लेकिन कभी-कभी ऐसा भी होता है कि ज्यादा पानी पीने के बाद भी लिप्स क्रैक दिखाई देते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह होता है कि लिप्स सबसे सॉफ्ट स्किन होती है। ऐसे में लिप्स जल्दी सूख जाते हैं। लिप्स को हाइड्रेट रखने के लिए कई घरेलू उपाय हैं लेकिन अगर आप घर पर नेचुरल लिप बाम बनाना चाहते हैं, तो इसका तरीका बेहद आसान है। खासतौर पर चुकंदर से लिपबाम बनाना बहुत आसान है। आइए, जानते हैं कैसे बनाएं चुकंदर का लिप बाम-

चुकंंदर से बनाएं लिप बाम  
नेचुरल लिपबाम को बनाने के लिए सबसे पहले आपको चुकंदर को छिलकर काट लेना है। इसके बाद आप इसे पीसकर जूस निकाल लें। इसका जूस निकालना बहुत आसान है। आप छलनी या एक कपड़े की मदद से जूस निकाल सकते हैं। अब इसके जूस को अच्छी तरह उबाल लें। इसके बाद ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इसमें एलोवेरा जेल और कोकोनट ऑयल मिक्स कर दें। आप करीब एक महीने तक फ्रिज में रखकर इस नेचुरल लिपबाम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

बेस्ट होता है रिजल्ट 
आप इस लिप बाम को हर बार होंठ सूखने पर लगा सकते हैं। आप पाएंगे कि 4-5 दिनों में आपके लिप्स के क्रैक हट जाएंगे और आपके लिप्स सॉफ्ट नजर आएंगे। आप इसे रात में होंठो पर लगाकर सो सकते हैं। इससे आपके लिप्स पूरी तरह से हील हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *