Benefits Of Tadasana: जानें ताड़ासन क्या है, क्यों सेहत के लिए है ये जरूरी और क्या है इसके फायदे

आधुनिक समय में लोग इतने व्यस्त रहने लगे हैं कि उन्हें खुद के लिए समय नहीं मिलता है। जिस कारण वे अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल नहीं रख पाते हैं और आए दिन बीमार होते रहते हैं। इससे बचने के सबसे सटीक और सरल उपाय योग है। जिसे अपनाकर आप सेहतमंद रह सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको योग के एक खास आसन ताड़ासन के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि ताड़ासन क्या है, इसे कैसे करना चाहिए, और इसके क्या-क्या फायदें हैं ?

ताड़ासन क्या है

ताड़ासन संस्कृत के दो शब्द ताड़ अर्थात पर्वत और आसन अर्थात बैठने की मुद्रा को मिलाकर बना है। इस योग को करने से लंबाई बढ़ती है। साथ ही पाचन तंत्र मजबूत होता है, शरीर में रक्त संचार सही से होता है, घुटनों, टखनों और भुजाओं में मजबूती आती है। ये एक सरल आसन है, जिसे करना बेहद आसान है। स्वास्थ्य की दृष्टि से ताड़ासन बहुत ही लाभकारी योग है।

कैसे करें ताड़ासन

इसके लिए सबसे पहले स्वच्छ स्थान पर एक मैट बिछाएं। अब सूर्य की तरफ मुखकर सावधान की मुद्रा में खड़े हो जाएं। इसके बाद दोनों हाथों को हवा में लहराते हुए ऊपर ले जाएं, और एक साथ जोड़ें। फिर दोनों हाथों को जो़डकर अपने मस्तिष्क पर लाकर रखें। इस क्रम में ध्यान रखें कि आप घुटनों को हवा में लहराते हुए पंजों पर खड़े हो जाएं, और पैरों की एड़ियां एक दूसरी से मिली रहे। इसके बाद पुनः हाथों को मस्तिष्क से उठाकर ऊपर ले जाएं और फिर हवा में लहराते हुए सावधान की मुद्रा में आ जाएं। कुछ पल इस मुद्रा में रहने के बाद इसे बारी-बारी से दोहराएं। जब भी आप इस योग को करें तो सांस लेने की प्रकिया नार्मल रखें। रोजाना ताड़ासन को कम से कम 10 बार जरूर करें।

ताड़ासन के फायदे

इस योग को करने से घुटनों, टखनों और भुजाओं में मजबूती आती है। साथ ही रक्त का संचार सम्पूर्ण शरीर में सही से होने लगता है। इससे आपके पंजे, टखने और जांघ मजबूत होते हैं और आप हमेशा सेहतमंद रहते हैं।

कब्ज में लाभकारी

जिन लोगों को कब्ज की शिकायत रहती है। उन्हें ताड़ासन जरूर करना चाहिए। इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और कब्ज की समस्या दूर होती है। इसके अतिरिक्त ताड़ासन सियाटिका की समस्या को भी दूर करने में सहायक है।

लंबाई बढ़ाने में फायदेमंद

ये एक जेनेटिक प्रॉब्लम है, लेकिन कई मामले में बच्चों का इनडोर गेम पर निर्भर रहना भी इसका मुख्य कारण है। ऐसे में आप अपने बच्चे को खेल गतिविधि के साथ-साथ योग जरूर करने की सलाह दें। वहीं, जिन बच्चों की लंबाई नहीं बढ़ रही हैं। उनसे ताड़ासन जरूर करवाएं। इस योग को करने से शरीर के सभी हिस्सों में खिंचाव होता है। जिससे लंबाई बढ़ती है।

श्वसन संबंधी समस्याओं में भी लाभकारी

अगर श्वसन को लेकर कोई बीमारी है तो रोजाना ताड़ासन जरूर करें। इसके करने से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि श्वसन प्रणाली भी मजबूत होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *