50 सालों से नहाना छोड़ने वाले दुनिया के सबसे ‘गंदे’ आदमी का क्या था फेवरेट खाना, जानें फैक्ट्स

Duniya ka Sabse Gande Aadmi ka Favorite Food : दुनिया का सबसे ‘गंदा’ आदमी माने जाने वाला व्यक्ति शायद ऐसा नहीं सोचता था। हाल ही में ईरान के निवासी अमौ हाजी का 94 साल की उम्र में निधन हो गया।

सोचिए! अगर आप एक या दो दिन नहीं नहाते तो क्या होता है? आपको बहुत ही गंदा फील होने लगता है। शरीर से बदबू आने लग जाती है और पसीनों से आपको बैचेनी होने लगती है। जब 2-3 दिन में ही व्यक्ति का ऐसा हाल होने लगता है, तो सोचिए 50 साल न नहाने पर किसी को कैसे लगता होगा? दुनिया का सबसे ‘गंदा’ आदमी माने जाने वाला व्यक्ति शायद ऐसा नहीं सोचता था। हाल ही में ईरान के निवासी अमौ हाजी का 94 साल की उम्र में निधन हो गया। हाजी ईरान के दक्षिणी प्रांत फारस में रहते थे। माना जाता है कि उन्होंने 50 साल बिना नहाए गुजार दिए थे। इस लम्बे अरसे के दौरान कई लोगों ने उन्हें नहलाने की बहुत कोशिश की, लेकिन उन्होंने साफ इंकार कर दिया। आइए, जानते हैं दुनिया के सबसे ‘गंदे’ आदमी के बारे में कुछ खास बातें-

इस वजह से नहाना छोड़ दिया? 
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो अमौ के बचपन में कुछ ऐसा हादसा हुआ था, जिसकी वजह से उनका विश्वास नहाने पर से उठ गया था। उन्हें लगता था कि अगर वे नहाएंगे, तो उनकी मौत हो जाएगी। इसी कारण से अमौ का मन कभी भी नहाने का नहीं किया। 50 सालों से न नहाने के कारण उनके शरीर पर मैल, धूल-मिट्टी और गंदगी की मोटी परत जम गई थी। उनके शरीर से बदबू भी आती थी।

 

क्या नहाने से हुई अमौ की मौत 
अमौ की मौत की बात करें, तो कुछ महीनों पहले गांव वालों ने अमौ को नहलाया था। ईरान की न्यूज एजेंसी IRNA के अनुसार, नहाने के कुछ दिन बाद ही वह बीमार हो गया और बीते रविवार को उसकी मौत हो गई। ऐसे में माना जा सकता है कि अचानक बॉडी टेम्परेचर बदलने से उनकी तबियत बिगड़ गई हो। हालांकि, स्पष्ट तौर पर कुछ भी कहा नहीं जा सकता।

खाने में क्या पसंद था 
अमौ की खाने-पीने की पसंद सुनकर शायद आपको उल्टी आ सकती है। 2014 में तेहरान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में हाजी ने बताया था कि उसका पसंदीदा खाना पॉर्क्यूपाइन है। अमौ सड़क किनारे मरे हुए जानवरों का मांस खाते थे और खूब सारा गंदा पानी पीते थे।

कहां रहते थे हाजी 
दुनिया से कटकर अमौ हाजी अकेले रहना पसंद करते थे। अमौ एक गड्ढे में ईंटों की बनाई झोपड़ी में रहा करते थे। एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, कई साल से न नहाने की वजह से हाजी का शरीर सड़ता जा रहा था। उनके शरीर में कई बैक्टीरिया ने घर बना लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *