क्या कच्चा पपीता पीरियड्स को नियमित कर सकता है? जानिए एक्सपर्ट क्या कहती हैं

पीरियड्स सामान्य शारीरिक स्थिति है और इसमें कुछ दिन आगे-पीछे होना बिल्कुल सामान्य है। पर कई बार आपकी खराब जीवनशैली और खानपान भी मासिक धर्म चक्र में देरी का कारण बनता है। जानिए एक्सपर्ट क्या कहती हैं।

पीरियड अथवा मेंस्ट्रूअल साइकिल की सामान्य अवधि 28 से 30 दिन की होती है। वहीं माहवारी के दौरान 3 से 7 दिन तक ब्लीडिंग हो सकती है। इसके अलावा ब्लीडिंग ज्यादा होना या पीरियड्स 35 दिनों तक न आना या उसके बाद आना अनियमित माहवारी में गिना जाता है। इसकी कई वजह हो सकती हैं। पर लगातार पीरियड्स का अनियमित होना किसी भी महिला के स्वास्थ्य के लिए चेतावनी संकेत हैं। इसलिए जरूरी है कि आप अनियमित पीरियस के कारणों पर गौर उसके समाधान की ओर बढ़ें। मेरी मम्मी कहती हैं कि कच्चा पपीता (unripe papaya for irregular periods) पीरियड्स को नियमित करने में मदद कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *