शर्मनाक! पैंगोंग लेक के अंदर चलाई SUV, लड़कों का वीडियो देखकर हर कोई हुआ आग बबूला

लद्दाख अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया में जाना जाता है। इसके साथ पैंगोंग लेक (Pangong Lake) पर जाए बिना तो लद्दाख का ट्रिप पूरा ही नहीं होता। लेकिन वो कहते हैं कि हर जगह जाने के कुछ उसूल होते हैं। वो इसलिए बनाए जाते हैं ताकि उस जगह को आपने नुकसान ना पहुंचाएं। कुछ लड़कों ने इस खूबसूरती सी दिखने वाली झील को भी दूषित कर दिया। वो झील के अंदर अपनी SUV चलाते दिखे। यहां तक कि वहीं झील के किनारे पर ही उन्होंने शराब की बोतलें भी रख रखी थी। जैसे ही इस घटना का वीडियो लोगों ने देखा तो उन्हें बहुत गुस्सा आया।

Jigmat Ladakhi ने इस वीडियो को अपने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘मैं फिर से एक और शर्मनाक वीडियो (Shameful Video) शेयर कर रहा हूं। ऐसे गैरजिम्मेदार पर्यटक लद्दाख को नुकसान पहुंचा रहे हैं। क्या आप जानते हैं? लद्दाख में पक्षियों की 350 से अधिक प्रजातियां हैं और पैंगोंग जैसी झीलें कई पक्षी प्रजातियों का घर हैं। इस तरह के कृत्य से कई पक्षी प्रजातियों के आवास को खतरा हो सकता है।’

इस वीडियो में एक काले रंग की SUV चलती दिखती है। दो शख्स कार की सनरूफ से बाहर निकले हुए हैं और मस्ती करते दिख रहे हैं। झील के किनारे पर ही शराब की बोतलें पड़ी हुई हैं। बता दें पैंगोंग झील लद्दाख की सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है। हॉलो झील और पैंगोंग त्सो के नाम से भी इसे जाना जाता है। यह झील एशिया की सबसे बड़ी खारे पानी की झीलों में से एक है। यह झील 100 किमी के क्षेत्र में फैली हुई है। इसका दो-तिहाई हिस्सा तिब्बत में है, जबकि इसका एक-तिहाई हिस्सा पूर्वी लद्दाख में। यह झील बेहद ही खूबसूरत है।

ट्विटर पर जब लोगों ने इस वीडियो को देखा तो उन्हें गुस्सा आ गया। यहां तक कि कई यूजर्स ने तो HR,DL, PB, CH यानी कि हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और चंडीगढ़ से आने वाली कारों पर लोग ऐसी हरकतें करते देखे जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *