UPSC ने जारी किया  साल 2021-22 में होने वाले  भर्ती परीक्षाओं का एग्जाम कैलेंडर

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने साल 2021-22 में होने वाली भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। इन परीक्षाओं में शामिल होने के इच्छुक कैंडिडेट्स आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in के जरिए एग्‍जाम कैलेंडर डाउनलोड कर सकते हैं। जारी शेड्यूल के मुताबिक UPSC सिविल सर्विस प्री- एग्जाम 2022 05 जून को आयोजित किया जाएगी। जबकि मुख्य परीक्षा 16 सितंबर को आयोजित होगी।

सिविल सर्विस समेत विभिन्न परीक्षा का तारीख जारी

आयोग ने जारी कैलेंडर में सिविल सर्विस एग्‍जाम, इंजीनियरिंग सर्विस एग्‍जाम, NDA/NA तथा कई अन्‍य परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया गया है। अन्‍य सभी परीक्षाओं का शेड्यूल देखने के लिए कैंडिडेट्स आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट से पूरा एग्‍जाम कैलेंडर डाउनलोउ कर सकते हैं।

ऐसे करें डाउनलोड

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

यहां होमपेज Examination सेक्‍शन पर जाएं।

अब एग्‍जाम कैलेंडर की लिंक पर क्लिक करें।

नए पेज पर 2022 एग्‍जाम कैलेंडर के लिंक पर क्लिक करें।

एग्‍जाम कैलेंडर pdf फॉर्मेट में स्‍क्रीन पर खुल जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *