Chris Rock: विल स्मिथ के थप्पड़ से चमकी क्रिस रॉक की किस्मत! 31 हजार का हुआ 3500 वाला टिकट

ऑस्कर 2022 अवॉर्ड सेरेमनी क्रिस रॉक और विल स्मिथ के विवाद की वजह से सुर्खियों में बना हुआ है। क्रिस रॉक इस इवेंट को होस्ट कर रहे थे और उन्होंने अभिनेता विल स्मिथ की पत्नी का मजाक उड़ाया था, जिस वजह से विल स्मिथ ने क्रिस रॉक को थप्पड़ जड़ दिया। इस विवाद ने जहां दुनिया भर में सुर्खियां बटोरी हैं तो दूसरी तरफ इस हंगामे के बाद क्रिस रॉक की किस्मत भी चमक गई है। एक तरफ आज हर कोई उनके बारे में गूगल पर जानकारी इकट्ठा कर रहा है तो साथ ही स्टैंड अप शोज में भी उन्हें फायदा मिला है।

विल स्मिथ के थप्पड़ कांड के बाद क्रिस रॉक अब दुनिया भर में छा गए हैं। उन्हें पॉपुलैरिटी तो मिली है लेकिन साथ ही अब उनके कॉमेडी टूर को भी फायदा मिलता दिख रहा है। खबर है कि क्रिस रॉक के अपकमिंग स्टैंड अप शोज की डिमांड बढ़ गई है। इतना ही नहीं, शोज की टिकट के दाम में भी भारी उछाल आया है। टिकपिक ने एक ट्वीट किया है, जिसमें लिखा है, ‘हमने क्रिस रॉक के शोज के टिकट्स कल रात जितने सेल किए हैं उतने पूरे महीने में नहीं किए।’

कितने बढ़े टिकट के दाम?
जानकारी के मुताबिक, 18 मार्च को क्रिस रॉक ने एक शो किया था, जिसकी सबसे सस्ती टिकट की कीमत 46 डॉलर (3500 रुपये) थी। लेकिन अब क्रिस के एक शो की टिकट की कीमत 411 डॉलर (31, 274 रुपये) हो गई है। क्रिस रॉक के शो की टिकट की कीमत काफी तेजी से बढ़ी है, जो हर किसी को हैरान करने के लिए काफी है।

30 शहरों में करेंगे टूर
वैराइटी के मुताबिक, क्रिस रॉक 30 मार्च और 1 अप्रैल को बोस्टन के विलबर थिएटर में शो करेंगे। यहां पर उनके छह शो होंगे। इसके बाद क्रिस रॉक का 2 अप्रैल से ‘ईगो डेथ वर्ल्ड टूर’ शुरू हो जाएगा। क्रिस 30 शहरों का टूर करेंगे। इस टूर के लिए उनकी 38 डेट्स को पहले ही तय कर दिया गया है। वह न्यूयॉर्क, लॉस वेगास, टोरंटो, शिकागो जैसी कई जगह पर परफॉर्म करेंगे। खास बात ये है क्रिस रॉक का ये टूर लॉस एंजेलिस के डाल्बी थिएटर में 17 नवंबर को खत्म होगा। ये वहीं जगह पर जहां पर क्रिस रॉक और विल स्मिथ के बीच थप्पड़ कांड हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *