चित्रसेन साहू ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस किया फतह

छत्तीसगढ़ के युवा चित्रसेन साहू ने नेशनल रिकॉर्ड बना दिया है। चित्रसेन ने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस फतह कर ली है। कृत्रिम पैरों की मदद से माउंट एलब्रुस की चोटी फतह की है । माउंट एलब्रुस की ऊंचाई 5,642 मीटर है। इस उपलब्धि के साथ चित्रसेन देश के पहले डबल अम्पुटी पर्वतारोही बन गए हैं। आपको बता दें चित्रसेन साहू तिरंगा लेकर पहुंचे थे यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर।

चित्रसेन मूल रूप से अम्बिकापुर के रहने वाले हैं और वे पर्वतारोही होने के साथ-साथ राष्ट्रीय ह्वीलचेयर बास्केटबॉल खिलाड़ी, ब्लेड रनर हैं। उन्होंने विकलांगों के ड्राइविंग लाइसेंस के लिए भी बहुत लंबी लड़ाई लड़ी है और शासन की अन्य नीतियों को अनुकूल बनाने के लिए काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *