पति को कनपटी में गोली मारी, पत्नी को दौड़ा कर पकड़ा किया खौफनाक कांड; पुलिस के हाथ अब तक खाली

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने दंपती का खून से लथपथ शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल से खोखे बरामद किए हैं।

जशपुर जिले के कांसाबेल थानाक्षेत्र में बीती रात अज्ञात हमलावरों ने पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना ग्राम नवाटोली की है। मृतक पेशे से किसान हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात को अज्ञात तीन हमलावर उनके घर पहुंचे और बाहर बुलाकर उन्हें गोली मार दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस को आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल सका है।

मिली जानकारी के अनुसार कांसाबेल थाना अंतर्गत ग्राम नवाटोली निवासी किसान संदीप पन्ना 40 वर्ष एवं उसकी पत्नी द्रोपदी पन्ना 38 वर्ष बीती रात करीब 11.30 बजे खाना खा रहे थे। तब ही अचानक उनके घर में अज्ञात तीन लोग पहुंचे और महुआ शराब खरीदने के लिए पूछताछ की। आरोपियों ने पति-पत्नी को घर के बाहर आंगन में बुलाया।

संदीप पन्ना के पास पहुंचकर आरोपियों ने पिस्टल से उसके कपनटी में गोली मार दी। संदीप पन्ना मौके पर ही गिर गये और उसकी मौत हो गई। यह देखकर उसकी पत्नी द्रोपदी पन्ना अंदर की ओर भागीं। आरोपियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और उसकी कनपटी में भी गोली मार दी। उसकी भी मौके पर मौत हो गई। दोनों की हत्या के बाद आरोपी भाग निकले।

मौके पर मिले कारतूस के खोखे

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने दंपती का खून से लथपथ शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कासांबेल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल से 9 एमएम कारतूस के खाली खोखे बरामद किए हैं।

जमीन विवाद में हत्या की आशंका

कुनकुरी एसडीओपी मनीष कुंवर ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। प्राथमिक पूछताछ में आशंका है कि जमीन विवाद को लेकर घटना हुई है। आरोपियों का सुराग लगाने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *