कोरोना के नए वेरिएंट  को लेकर विशेषज्ञों ने जताई चिंता , वैक्सीन  को भी दे सकती है मात

दक्षिण अफ्रीका और कई अन्य देशों में कोराना वायरस का एक नया स्वरूप मिला है। नया वेरिएंट सी.1.2 कोरोना वैक्सीन से मिलने वाली सुरक्षा को भी मात दे सकती है। इसकी पुष्टि होने से देश में हडकंप मच गया है। इसे लेकर विशेषज्ञों ने चिंता जताई है।

 

छत्तीसगढ़ के विशेषज्ञ और डॉक्टरों ने भी नए वेरिएंट को लेकर सतर्कता बरतने की ​हिदायत दी है। डॉक्टरों ने विदेशों से आने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखने की जरुरत बताई है। सरकार को चाहिए कि समय रहते विदेश आने और जाने वालों पर किसी तरह की लापरवाही बरती नहीं जाए। वरना इसका बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

 

बता दें कि 13 अगस्त तक यह वेरिएंट चीन, कांगो, मॉरीशस, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पुर्तगाल और स्विट्जरलैंड में मिल चुका है। वहीं देश में मिल रहे मामलों में आशंका जताई जा है कि बढ़ रहे मामलों के पीछे नए वेरियंट का कारण हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *