कांग्रेस ने 15 साल बाद अब यहां भी गंवाई सत्ता, BJP में शामिल हुए 77 फीसदी नेता

BJP-Congress: खास बात है कि सोलंकी को अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद यूटी में नागरिक निकाय के लिए प्रशासक नियुक्त किया गया था। साथ ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए भी अब तक चुनाव नहीं हुए हैं।

दीव नगर परिषद में 15 सालों से शासन कर रही कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के कुल 9 में से 7 पार्षदों ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। पार्षदों के अलावा दर्जनों समर्थकों ने भी भाजपा के साथ जाने का फैसला किया है। ताजा दल बदल के बाद निकाय में कांग्रेस की सीटों की संख्या महज दो रह गई है। वहीं, भाजपा 10 पार्षदों के साथ बहुमत में आ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *