उपचुनाव 2022 परिणाम Live: भाजपा सभी सीटों पर पीछे, कांग्रेस,आरजेडी और टीएमसी ने बनाई बढ़त

आज देश की एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के परिणाम आने वाले हैं। इसके लिए मतगणना जारी है। जिन चार विधानसभा सीटों पर काउंटिंग हो रही है वे हैं पश्चिम बंगाल में बालीगंज, छत्तीसगढ़ में खैरागढ़, बिहार में बोचहां और महाराष्ट्र का कोल्हापुर। वहीं एक लोकसभा सीट पश्चिम बंगाल का आसनसोल है। इन सीटों पर 12 अप्रैल को मतदान हुआ था। उपचुनाव परिणाम से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ…

आसनसोल लोकसभा सीट से शत्रुघ्न सिन्हा 25 हजार वोटों से आगे

आसनसोल लोकसभा सीट से शत्रुघ्न सिन्हा 25 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। जबकि भाजपा की अग्निमित्रा पॉल काफी पीछे चल रही हैं।

भाजपा सभी सीटों पर पीछे, कांग्रेस,आरजेडी और टीएमसी ने बनाई बढ़त

देश की एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की गिनती जारी है। फिलहाल भाजपा सभी सीटों पर पीछे चल रही है। वहीं टीएमसी आसनसोल और बालीगंज में आगे चल रही है। तो कांग्रेस छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ और महाराष्ट्र के कोल्हापुर उत्तर में आगे चल रही है। वहीं बिहार के बोचहां में आरजेडी आगे चल रही है।

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ विधानसभा में कांग्रेस आगे

चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार छत्तीसगढ़ में खैरागढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है।

महाराष्ट्र के कोल्हापुर उत्तरी विधानसभा में कांग्रेस ने ली बढ़त

चुनाव आयोग के आधिकारिक शुरुआती रुझानों के अनुसार महाराष्ट्र में कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है।

बिहार के बेचहां में आरजेडी आगे

बिहार के बोचहां विधानसभा सीट पर मतगणना जारी है यहां से आरजेडी के उम्मीदवार अमर पासवान आगे चल रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में मतगणना जारी

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। राजनांदगांव में एक मतगणना केंद्र से दृश्य।

आसनसोल में भाजपा और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर

आसनसोल में भाजपा और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर में फिलहाल शत्रुघ्न सिन्हा आगे हो गए हैं। वहीं भाजपा की अग्निमित्रा पॉल अब पीछे हो गई हैं। कुछ देर पहले पॉल, शत्रुघ्न सिन्हा से आगे चल रही थीं। वहीं बालीगंज में बाबुल आगे चल रहे हैं जबकि केया घोष पीछे चल रही हैं।

आसनसोल में भाजपा और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर

आसनसोल में भाजपा और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर में फिलहाल शत्रुघ्न सिन्हा आगे हो गए हैं। वहीं भाजपा की अग्निमित्रा पॉल अब पीछे हो गई हैं। कुछ देर पहले पॉल, शत्रुघ्न सिन्हा से आगे चल रही थीं। वहीं बालीगंज में बाबुल आगे चल रहे हैं जबकि केया घोष पीछे चल रही हैं।

बोचहां उपचुनाव में वोटों की गिनती जारी

बोचहां उपचुनाव के वोटों की गिनती जारी है। आरडीएस कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है।

बंगाल, ममता दीदी के साथ: बाबुल

टीएमसी उम्मीदवार ने बाबुल सुप्रियो ने कहा कि बालीगंज में 41% मतदाता ने मतदान किया जो कि  विपक्ष के अनावश्यक दावे को खारिज करते हैं। अगर ऐसा होता तो क्या इतना मतदान होता? बंगाल ममता दीदी के साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *