Khatron Ke Khiladi 12: प्रतीक सहजपाल चीटिंग करके भी हार गए टास्क! रोहित शेट्टी ने जमकर डांटा

Khatron Ke Khiladi 12 Written Update: रोहित शेट्टी ने कहा कि अगर प्रतीक ने नियम तोड़ना जारी रखा तो वह टास्क रद्द कर देंगे। पहली बार तो प्रतीक सहजपाल ने रोहित शेट्टी की बात नहीं सुनी।

Khatron Ke Khiladi 12 Latest Episode: खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 के लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट स्टार्ज जीतने की कोशिश में एक दूसरे से भिड़ते नजर आए। प्रतीक सहजपाल जिन्हें उनकी क्लोज फ्रेंड चेतना पांडे के साथ पेयर किया गया था उन्होंने स्टंट के नियम मानने से इनकार कर दिया। बिग बॉस सीजन 15 के फर्स्ट रनर अप रहे एक्टर प्रतीक सहजपाल लगातार रूल्स को अवॉइड करते दिखाई पड़े जिसके बाद शो के होस्ट रोहित शेट्टी उन पर गुस्सा करते दिखाई पड़े।

प्रतीक को जमकर पड़ी रोहित से डांट
रोहित शेट्टी पहली बार इतने ज्यादा नाराज नजर आए और उन्होंने प्रतीक सहजपाल को ये धमकी तक दे डाली कि वो ये टास्क कैंसिल कर देंगे। रोहित शेट्टी ने कहा कि अगर प्रतीक ने नियम तोड़ना जारी रखा तो वह टास्क रद्द कर देंगे। पहली बार तो प्रतीक सहजपाल ने रोहित शेट्टी की बात नहीं सुनी लेकिन जब रोहित शेट्टी ने उन्हें जमकर लताड़ा तो फिर वह अपने आप ही लाइन पर आ गए।

रोहित शेट्टी ने प्रतीक सहजपाल को लताड़ा
बता दें कि प्रतीक और चेतना ने फैजू और तुषार कालिया के खिलाफ टास्क खेला था। प्रतीक टास्क कर पाने में नाकाम हो गया, बावजूद इसके कि रोहित शेट्टी लगातार उन्हें गाइड करने की कोशिश करते रहे। प्रतीक सहजपाल ने तार का इस्तेमाल किया और टास्क परफॉर्म करने के लिए इसकी मदद लेते रहे। रोहित शेट्टी ने प्रतीक से कहा कि वह तार छोड़ दें।

प्रतीक सहजपाल रूल तोड़कर भी हार गए
रोहित शेट्टी ने कई बार प्रतीक सहजपाल से कहा कि वह तार छोड़ दें क्योंकि यह सुरक्षित नहीं है और ये रूल्स के भी खिलाफ है। प्रतीक ने बात नहीं समझी और काफी वक्त तक उस तार को पकड़े रहे। बाद में रोहित शेट्टी भड़क गए और प्रतीक सहजपाल को जमकर लताड़ते दिखाई पड़े। प्रतीक ने तार को छोड़ दिया लेकिन वो टास्क नहीं कर पाए और हार गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *