Kapil Sharma Show Promo: कृष्णा अभिषेक की खल रही कमी, फैन्स बोले- ‘शो में किसी को भी भर लिया’

कपिल शर्मा का शो टीवी पर जल्द लौटने वाला है। कपिल अपनी टीम के साथ दर्शकों को एक बार फिर से हंसाते हुए नजर आएंगे हैं। शो कुछ समय के लिए ब्रेक पर था। कपिल उस दौरान अमेरिका और कनाडा में शो कर रहे थे।

कपिल शर्मा का शो टीवी पर जल्द लौटने वाला है। कपिल अपनी टीम के साथ दर्शकों को एक बार फिर से हंसाते हुए नजर आएंगे हैं। शो कुछ समय के लिए ब्रेक पर था। कपिल उस दौरान अमेरिका और कनाडा में शो कर रहे थे। वह वापस लौट चुके हैं। उन्होंने इसका प्रोमो भी शेयर किया था। अब द कपिल शर्मा शो का एक नया प्रोमो आया है। वीडियो में उनके साथ सुमोना चक्रवर्ती हैं जो इस सीजन में उनकी पत्नी बनी हैं। सुमोना याद दिलाती है कि वो उनकी पत्नी हैं लेकिन कपिल ये मानने को तैयार नहीं होते।

सुमोना के साथ नोक-झोंक

प्रोमो की शुरुआत में बिंदु बनीं सुमोना कपिल से कहती हैं कि उनकी शादी लॉकडाउन में हुई थी। तब कपिल कहते हैं लॉकडाउन में जो कुछ हुआ सब कैंसिल। शो के अन्य कलाकार कपिल को उनकी शादी की याद दिलाते हैं लेकिन कपिल यह दिखाने की कोशिश करते हैं कि उन्हें कुछ याद नहीं आ रहा है।

चंद दिन बाद शो का प्रीमियर

इस सीजन में कपिल शर्मा का नाम कप्पू है। चंदन प्रभाकर कप्पू के दोस्त बने हैं। कीकू शारदा के किरदार का नाम गुड़िया है। कपिल शर्मा शो में कृष्णा अभिषेक नहीं दिखाई देंगे। कृष्णा ने शो में हिस्सा नहीं लेने के बारे में खुद पुष्टि की थी। कपिल का शो 10 सितंबर से टीवी पर दिखाया जाएगा।

फिर से हंसने के लिए हो जाइए तैयार

वीडियो को सोनी टीवी के आधिकारिक पेज से शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा है, कप्पू को उसकी वाइफ याद आए ना आए, आपके हंस हंस के आंसू जरूर आएंगे। देखिए द कपिल शर्मा शो, 10 सितंबर से शनिवार और रविवार रात 9.30 बजे सिर्फ सोनी पर।’

वीडियो के कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने कृष्णा अभिषेक और सुनील ग्रोवर को मिस किया। एक यूजर कहते हैं, सुनील और कृष्णा को बुलाइए मिलकर काम कीजिए इंडिया को हंसाइए। एक ने कहा, बेकार कर दिया शो को पूरा, किसी को भी भर के, शो उठाना है तो सुनील को बुलाओ। एक ने लिखा, कृष्णा नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *