विकी कौशल के नए लुक ने फैंस को कर दिया कन्फ्यूज, कटरीना कैफ से बोले- ये इन्हें क्या हो गया है, थोड़ा ध्यान दो पति पर

विकी कौशल बॉलीवुड के हैंडसम हंक हैं। उनके लुक ने हमेशा सभी का दिल जीता है। लेकिन हाल ही में उनके नए लुक को देखकर फैंस को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने कटरीना से विकी का ध्यान रखने को कहा।

विकी कौशल बॉलीवुड के टैलेंटेड और हैंडसम एक्टर में से एक हैं। उनकी लाखों में फीमेल फैन फॉलोइंग है। विकी के लुक्स को कई लड़के फॉलो करते हैं। लेकिन हाल ही में एक्टर के लुक ने सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल, विकी हाल ही में अली फजल और ऋचा चड्ढा के मुंबई वाले रिसेप्शन में पहुंचे। इस दौरान विकी ने ब्लू कलर का सूट पहना था। विकी बिना दाढ़ी के नजर आ रहे थे। उनके इस लुक को फैंस बिल्कुल पसंद नहीं कर रहे हैं। विकी के कई मीम्स सोशल मीडिया पर बन रहे हैं और फैंस कमेंट कर रहे हैं कि विकी को फिर कभी क्लीन शेव नहीं करना चाहिए। इसके साथ वे ये भी कह रहे हैं कि विकी को हमेशा दाढ़ी रखनी चाहिए।

बता दें कि इससे पहले विकी जब कटरीना का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए मालदीव जा रहे थे तब पहली बार विकी को क्लीन शेव में स्पॉट किया गया था। उस वक्त भी विकी को ट्रोल किया गया था। वैसे फैंस कटरीना से भी रिक्वेस्ट कर रहे हैं कि वह विकी को समझाएं और पहले जैसा लुक रखने को कहें।

विकी के बारे में बता दें कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर से की थी साल 2012 में फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर से। इस फिल्म को अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया था। इसके बाद विकी ने लव शव ते चिकन खुराना और मसान जैसी फिल्मों में काम किया। फिर विकी ने रमन राघव 2.0, संजू, उरी, मनमर्जियां जैसी फिल्मों में काम किया।

अब विकी सैम बहादुर, गोविंदा मेरा नाम जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। गोविंदा मेरा नाम में वह कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर के साथ नजर आने वाले हैं। वहीं कटरीना की बात करें तो वह फिल्म फोन भूत में नजर आने वाली हैं जिसमे सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर लीड रोल में हैं। इसके अलावा वह मैरी क्रिसमस और टाइगर 3 में नजर आने वाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *