मौनी रॉय से अनुष्का शर्मा तक, शादी के बाद इन खूबसूरत जगहों पर हनीमून के लिए पहुंचे सेलेब्स

Celebrity Honeymoon Destination: शादी के बाद अपने पर्टनर के साथ हनीमून पर जाना एक बेहद यादगार पल होता है। इस समय आप दोनों एक दूसरे को अच्छे से समझते हैं। देखें कुछ हनीमून डेस्टिनेशन्स

Places Celebrity Went For their Honeymoon: शादी के बाद हनीमून एक बेहतरीन पीरियड होता है, जब आप पार्टनर के साथ कुछ खूबसूरत पलों को बिता सकते हैं। बी-टाउन सेलेब्रिटी अपने स्टाइल के साथ-साथ अपने हॉलिडे ट्रिप और हनीमून डेस्टिनेशन के लिए भी चर्चा में रहते हैं। अक्सर लोग भी उन्हीं की तरह अपने ट्रिप प्लान करते हैं। जब हनीमून डेस्टिनेशन को चुनने की बात आती है, तो भी लोग सेलेब्स को ही फॉलो करते हैं। यहां बता रहे हैं उन डेस्टिनेशन के बारे में जहां कपल्स अपने हनीमून के लिए पहुंचे थे।मौनी रॉय पति सूरज नांबियार के साथ हनीमून के लिए गुलमर्ग पहुंची थी। कपल्स के लिए ये एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है। कश्मीर और गुलमर्ग में बहुत कुछ है, सुंदर घाटी का नजारा, आकर्षक रिसॉर्ट और होमस्टे, ट्रेकिंग के अनुभव, और बहुत कुछ है। आप अपने पार्टनर के साथ इस जगह पर हनीमून के लिए जा सकते हैं। सर्दियों के मौसम में यहां की खूबसूरती और ज्यादा बढ़ जाती है।

बिपाशा और उनके पति, करण सिंह ग्रोवर अपने हनीमून पर समय बिताने के लिए मालदीव गए थे। बी-टाउन के इस जोड़े की शादी साल 2016 में हुई थी, जिसमें उन्होंवे समृद्धि और मस्ती भरे पल बिताए थे। उनके हॉट और सिजलिंग हनीमून फोटो देख फैंस काफी हैरान हुए थे। मालदीव एक बेहद खूबसूरत डेस्टिनेशन है जहां बी-टाउन के अधिकतर सेलेब हॉलिडे के लिए पहुंचते हैं। नवंबर से अप्रेल के बीच में इस जगह पर जाना अच्छा रहेगा।

जब सेलिब्रिटी कपल्स की बात आती है, तो करीना और सैफ का नाम जरूर दीमाग में आता है। उन्हें बॉलीवुड के शाही जोड़े के रूप में जाना जाता है और उन्होंने अपने हनीमून के लिए स्विट्जरलैंड को चुना था। स्विट्ज़रलैंड में ही कपल ने अपने हनीमून का आनंद लिया। अगर आप अपने पार्टनर के साथ सुंदर जगह पर समय बिताना पसंद करते हैं, तो यह आपके लिए अच्छी जगह है।

शिल्पा और राज की शादी वास्तव में एक भव्य शादी थी जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता था। अपने हनीमून के लिए उन्होंने बहामास जाना चुना। यह एक शानदार जगह है और यहां पार्टनर के साथ ठहरने के लिए कुछ सबसे  खूबसूरत रिसॉर्ट हैं। पार्टनर के साथ डिफरेंट जगह को चुनना चाहते हैं तो आप यहां हनीमून प्लान कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *