देवनारी-जेठानी से लेकर ननद-भाभी तक, इन हसीनाओं के रियल लाइफ रिश्ते जानकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड की कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने शादी के बाद अपने हर रिश्ते को संभाला है। कई एक्ट्रेसेस तो पॉपुलर ननद भाभी की जोड़ी हैं तो कुछ जेठानी-देवरानी की। तो बताते हैं आपको इनके रिश्तों के बारे में।

बॉलीवुड की कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने इंडस्ट्री से ही जुड़े अपने लिए पार्टनर ढूंढे हैं। हालाकि भले ही फिल्मों में एक्ट्रेसेस काफी बोल्ड होती हैं, लेकिन रियल लाइफ में वह हर रिश्ते को बखूबी निभाती हैं। शादी के बाद नए रिश्तों में भी वह अच्छे से घुल-मिल जाती हैं। हमारी कई ऐसी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस हैं जो किसी की भाभी, किसी की जेठानी तो किसी की देवरानी है। अब हम आपको बताते हैं बॉलीवुड की पॉपुलर ननद-भाभी, जेठानी-देवरानी की जोड़ी जिन्हें काफी पसंद किया जाता है। इस लिस्ट में आलिया भट्ट, करीना कपूर खान से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक शामिल हैं।

आलिया भट्ट- रिद्धिमा कपूर

आलिया भट्ट कुछ महीने पहले ही कपूर खानदान की बहू बनी हैं। एक्ट्रेस शादी से पहले ही अपनी ननद रिद्धिमा कपूर के काफी करीब हैं। आज भी आलिया की कोई फिल्म रिलीज होती है तो रिद्धिमा उसका खूब प्रमोशन करती हैं। दोनों के बीच ननद-भाभी से ज्यादा दोस्ती वाला रिश्ता है।

करीना कपूर खान-सोहा अली खान

करीना कपूर खान और सोहा अली खान के बीच ननद-भाभी का रिश्ता है। करीना अपनी ननद सोहा के काफी करीब हैं। इतना ही नहीं दोनों साथ में वेकेशन और पार्टी करते रहते हैं। पर्सनल हो या प्रोफेशनल जब भी किसी एक को कोई ट्रोल करता है, तो दूसरा हमेशा सामने आकर उसे सपोर्ट करता है।

ऐश्वर्या राय बच्चन-श्वेता बच्चन

ऐश्वर्या राय बच्चन, बच्चन परिवार की बहू हैं। ऐश्वर्या की खास बात ये है कि उन्होंने हर रिश्ते को बूखूबी निभाया है। वहीं ननद श्वेता बच्चन के साथ भी उनका अच्छा बॉन्ड है। दोनों पब्लिक प्लेटफॉर्म पर एक-दूसरे की तारीफ करते रहते हैं।

नीतू सिंह-बबीता

रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर और करिश्मा कपूर की मां बबीता, देवरानी-जेठानी हैं। दोनों के बीच का रिश्ता बहनों से बढ़कर है। ऐसा कहा जाता है कि एक वक्त में दोनों के बीच कुछ अनबन हो गई थी, लेकिन अब दोनों के बीच सब ठीक है।

प्रियंका चोपड़ा-सोफी टर्नर

एक बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस हैं और दूसरी हॉलीवुड स्टार। प्रियंका चोपड़ा, सोफी टर्नर की देवरानी हैं। दोनों के बीच काफी अच्छा बॉन्ड है और दोनों एक-दूसरे के साथ कॉन्सर्ट और पार्टीज में जाती रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *