खूबसूरती में आजकल की अभिनेत्रियों को मात देती हैं रेखा, गोल्डन कलर साड़ी में दिखीं गॉर्जियस

अभिनेत्री रेखा का ये जादू है कि जहां कहीं भी जाती हैं उन पर ही निगाहें टिक जाती हैं। हाल ही में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान रेखा भी पहुंची थीं।

67 वर्षीय अभिनेत्री रेखा की खूबसूरती आज भी देखते ही बनती है। उनके देखकर ऐसा लगता है कि जैसे उनकी उम्र थम सी गई हो। आजकल की अभिनेत्रियों को भी वो मात देती दिखती हैं। ये उनका जादू है कि जहां कहीं भी जाती हैं उन पर ही निगाहें टिक जाती हैं। हाल ही में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान रेखा भी पहुंची थीं। रेखा को कई बार मनीष मल्होत्रा के स्टोर पर देखा जाता रहा है, जहां पपराजी उन्हें स्पॉट करते हैं।

मनीष मल्होत्रा ने शेयर कीं तस्वीरें

लेटेस्ट तस्वीरें मनीष मल्होत्रा ने अपने इंस्टग्राम पर शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने बताया कि उनकी मां का जन्मदिन सेलिब्रेशन था। तस्वीरों में रेखा के साथ उनकी मैनेजर फरजाना भी नजर आईं। मनीष मल्होत्रा ने कैप्शन में लिखा- ‘बर्थडे सेलिब्रेशन जारी है… गर्मजोशी और प्यार के साथ… मॉम, रेखा जी, फरजाना। आप सभी के प्यार और दुआओं के लिए शुक्रिया।‘

ट्रेडमार्क स्टाइल में साड़ी

इस मौके पर रेखा ने गोल्डन कलर की साड़ी पहनी थी जिस पर ब्लैक कलर का प्रिंट है। उन्होंने बालों का बन बनाया और डार्क रेड कलर की लिपस्टिक लगाई हुई है। गोल्डन कलर के झुमके उनके लुक को कंप्लीट कर रहे हैं।

यूजर्स ने की तारीफ

तस्वीरों में सभी का ध्यान रेखा पर गया और फैन्स कमेंट करने लगे। एक फैन ने कहा, ‘रेखा के साथ बहुत ही खूबसूरत तस्वीर है।‘ एक ने लिखा, ‘देवी घर पर है। #Rekhaji‘ एक अन्य यूजर ने कहा, ‘उफ्फ रेखा जी।‘ एक यूजर लिखती हैं, ‘क्या रेखा जी आपके घर पर आई थीं वाओ… लंबे समय बाद रेखा जी को देख रही हूं।‘

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *