फिल्म ‘शक्तिमान’ के लिए इस बड़े एक्टर को किया गया अप्रोच, बस हां कहने की है देरी

90 के दशक का मशहूर सीरियल ‘शक्तिमान’ देश का पहला सुपरहीरो माना जाता है। सीरियल के बाद हाल ही में ‘शक्तिमान’ पर फिल्म का ऐलान किया गया। अब मेकर्स ने कलाकारों का चयन शुरू कर दिया है।

90 के दशक का मशहूर सीरियल ‘शक्तिमान’ देश का पहला सुपरहीरो माना जाता है। मुकेश खन्ना ने शक्तिमान का रोल किया था। इसमें उनका डबल  रोल था और वह गंगाधर के रूप में भी दिखे थे। सीरियल के बाद हाल ही में शक्तिमान पर फिल्म का ऐलान किया गया है। सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस ने एक टीजर जारी किया था। इस टीजर में फिल्म शक्तिमान की झलक दिखाई गई। मेकर्स ने फिल्म के कलाकारों और निर्देशक के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। अब पता चला है कि फिल्म ‘शक्तिमान’ के लिए रणवीर सिंह को अप्रोच किया गया है।

रणवीर ने दिखाई दिलचस्पी

फिल्म ‘शक्तिमान‘ को सोनी पिक्चर्स और मुकेश खन्ना के भीष्म इंटरनेशनल के सहयोग से बनाया जाएगा। इंडिया टुडे डॉट इन की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह को शक्तिमान में मुख्य हीरो की भूमिका निभाने की पेशकश की गई है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है, रणवीर को शक्तिमान के लिए अप्रोच किया गया है और उन्होंने फिल्म का हिस्सा बनने के लिए गहरी दिलचस्पी दिखाई है। हालांकि उन्होंने अभी तक फिल्म साइन नहीं की है।

क्या बोले मुकेश खन्ना

सूत्र ने आगे कहा, ‘रणवीर ने भारतीय सुपरहीरो शक्तिमान की भूमिका निभाने में गहरी दिलचस्पी दिखाई है। निर्माताओं को लगता है कि रणवीर सुपरहीरो के किरदार को स्वाभाविक रूप से पर्दे पर निभा सकते हैं। एक्टर और टीम के साथ बातचीत जारी है।‘ इस संबंध में मुकेश खन्ना से संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने कुछ भी जानकारी देने से मना कर दिया। उन्होंने इस खबर का खंडन भी नहीं किया।

आने वाली फिल्में

 

रणवीर की आने वाली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी‘ है। करण जौहर फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। रणवीर के अलावा फिल्म में आलिया भट्ट, शबाना आजमी, धर्मेंद्र और जया बच्चन हैं। इसके अलावा रणवीर के पास रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस‘ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *