अनुराग कश्यप चाहते हैं ऑस्कर्स में न जाए द कश्मीर फाइल्स, विवेक अग्निहोत्री ने दिया ये जवाब…

 

अनुराग कश्यप ने इस साल ऑस्कर्स में जाने वाली फिल्मों को लेकर एक बयान दिया था जिस पर विवेक अग्निहोत्री ने जवाब दिया है। अनुराग RRR के पक्ष में बोले थे और द कश्मीर फाइल्स के न जाने की उम्मीद की थी।

अनुराग कश्यप के एक बयान पर फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री भड़क गए हैं। अनुराग कश्यप ने कहा था कि वह उम्मीद करते हैं द कश्मीर फाइल्स ऑस्कर्स में भारत से ऑफिशियल एंट्री न हो। एक पब्लिकेशन में छपे उनके एक बयान को ट्वीट करते हुए विवेक ने गुस्सा जताया है। बता दें कि अनुराग कश्यप की फिल्म दोबारा रिलीज होने वाली है। इसकी ऐक्ट्रेस तापसी पन्नू हैं।

विवेक ने निकाला गुस्सा

विवेक अग्निहोत्री डायरेक्टर अनुराग कश्यप के एक बयान पर भड़क गए हैं। उन्होंने ट्वीट किया है, दूसरों का बुरा चाहने वाली, नरसंहार से मुंह फेरने वाली बॉलीवुड लॉबी ने द कश्मीर फाइल्स के ऑस्कर्स में पहुंचने के खिलाफ कैंपेन शुरू कर दिया है, यह दोबारा फिल्म के मेकर की लीडरशिप में हो रहा है।

अनुराग ने कही थी ये बात

Galatta Plus को दिए इंटरव्यू में अनुराग कश्यप ने इस साल भारत से ऑस्कर्स में एंट्री पर बात की थी। उन्होंने कहा था, ऑस्कर्स के फाइनल फाइव में भारत से इस साल एक नॉमिनेशन होना चाहिए। अगर RRR वो फिल्म नहीं होगी तो पता नहीं कौन सी फिल्म चुनेंगे। उम्मीद करता हूं द कश्मीर फाइल्स वह फिल्म नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *