डैम में रस्सी से बंधी हुई मिली लाश , हत्या की आशंका

छत्तीसगढ़ : चिरमिरी शहर के सरभोक्का डैम में लाश मिलने से आसपास सनसनी मच गया है।ग्रामीणों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी ,सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से लाश को बाहर निकाला।शव के दोनों हाथ रस्सी से बंधे हुए थे। यह मामला पोड़ी थाना इलाके का है। पुलिस अभी जाँच में हुई है।

जानकारी के अनुसार मृतक के पास से एस.ई.सी.एल. की आईडी कार्ड बरामद किया गया है। जिससे लाश की पहचान कर परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मृतक का नाम विरेन्द्र सिंह पिता सुखदेव सिंह निवासी गोदरीपारा बताया जा रहा हैं।मृतक एक दिन पहले से लापता था। शव के हाथ रस्सी से बंधे होने के कारण यह हत्या का मामला लग रहा है। पुलिस फ़िलहाल मामले की जाँच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *