डरा – धमका कर युवती का करता था शारीरिक शोषण ,धर्म परिवर्तन के लिए बनाया दबाव

मध्यप्रदेश : मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में शोषण और धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है।आरोपी खुद को रोहित बताकर युवती को जान से मारने की धमकी देकर उसका शोषण करता रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी (आफताब ) अपना नाम रोहित बताकर युवती को पहले प्रेमजाल में फसाया। उसके बाद लड़की को चाकू दिखाकर शारीरिक शोषण करता था। वहीं किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था।साथ ही आरोपी ने धर्म परिवर्तन के लिए उस पर दबाव बनाया।जिसके बाद युवती  अपने परिजन और हिंदू संगठन बजरंग दल के साथ महिला थाना पहुंचकर उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराया। पुलिस ने सख्ती बरतते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ लव जिहाद,अनुसूचित जाति, जन जाति, धार्मिक स्वतंत्रता, 376(2)(n), 506, 323 में मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *